Latehar News: तंबाकू मुक्त गांव बनाने को लोगों ने ली सेवन नहीं करने की शपथ
लातेहार, नवम्बर 19 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत गुरुवार को जिले में जनजागरूकता और स्वच्छता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इसके तहत पंचायती राज, स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग की ओर से तंबाकू निषेध अभियान चलाया गया। इसमें लोगों को तंबाकू का सेवन नहीं करने और स्वस्थ समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई। अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। सार्वजनिक स्थलों और दुकानों पर तंबाकू निषेध से संबंधित संदेश प्रदर्शित किए गए। वहीं, विद्यालयों और हाट-बाजारों में नुक्कड़ संवाद के माध्यम से लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों और दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Latehar News: नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को किया जागरूक, स्वास्थ्यकर्मियों और विद्यार्थियों ने निकाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.