लातेहार, जुलाई 21 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया। प्रखंड मनिका के पंचायत बड़काडीह ग्राम हाटा के ग्रामीणों द्वारा जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर अवैध राशि वसूली किए जाने संबंधी आवेदन डीसी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। आवेदन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत के एक सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) संचालक द्वारा जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर कई लोगों से अवैध रूप से राशि की वसूली की गई है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीसी संदीप कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों को मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया। मौके पर विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन आये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...