लातेहार, अगस्त 17 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला समाज कल्याण शाखा, जिला बाल कल्याण इकाई व जिला बाल संरक्षण इकाई से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक की। इस दौरान डीसी ने पेंशन योजनाओं के लाभुकों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: पेंशन लाभुकों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन करें : डीसीपेंशन योजनाओं की प्रगति एनएसएपी के तहत संचालित केंद्र व राज्य प्रायोजित पेंशन योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। आधार सीडिंग से वंचित लाभुकों के बैंक खातों को शीघ्र आधार से लिंक कराने तथा लंबित डीएलसी (डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट) पूरा कराने का निर्देश दिया गया, ताकि पेंशन भुगतान निर्बाध रूप से जारी रहे।बाल कल्याण एवं संरक्षण की...