लातेहार, अक्टूबर 22 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। दुर्गा पूजा के दौरान जिले में शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से डीसी संदीप कुमार ने मंगलवार को दशमी के अवसर पर बालूमाथ, बारियातू और चंदवा प्रखंड के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंडालों में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दुर्गा पूजा के दौरान पूरी सतर्कता बरतने और अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता से करने की बात कहीं। पूजा पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। डीसी ने कहा कि दुर्गा पूजा जैसे महत्वपूर्ण त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण म...