लातेहार, अक्टूबर 6 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। लातेहार प्रीमियर क्रिकेट लीग (एलपीएल) 2026 का मंगलवार को जिला खेल स्टेडियम में समारोहपूर्वक आगाज हुआ। मुख्य अतिथि डीडीसी रियाज अहमद ने बैटिंग कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, एसडीएम दिनेश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी अविनेश त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। डीडीसी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जिला प्रशासन की ओर से खेल और खिलाड़ियों को हरसंभव प्रोत्साहन दिया जाएगा। संघ और खिलाड़ियों को प्रशासन से जिस सहयोग की आवश्यकता होगी, उसे उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की। इस दौरान लातेहार जिला क्रिकेट संघ की ओर से डीडीसी को मोमेंटो देकर सम्मानि...