Latehar News: डीडीटी छिड़काव में उदासीनता से मलेरिया मच्छर फैलने का खतरा
लातेहार, अक्टूबर 26 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियमित रूप से डीडीटी पाउडर के छिड़काव में उदासीनता बरतने की शिकायत मिली है। डीडीटी छिड़काव में गंभीरता नहीं दिखाने के कारण क्षेत्र में मलेरिया मच्छरों का प्रकोप बढ़ने का खतरा बन गया है। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार जब से एनजीओ को डीडीटी छिड़काव के लिए नियुक्त किया गया है, उस समय से छिड़काव में कोताही बरती जा रही है। पहला राउंड डीडीटी छिड़काव जून में होना चाहिए था,लेकिन कितने चिन्हित गांव में छिड़काव हुआ या नहीं,सही ढंग से जानकारी नहीं हो पा रही है। वहीं अगस्त महीने में दूसरा राउंड का छिड़काव शुरू होना था,लेकिन अब तक छिड़काव शुरू नहीं हुआ है। उपप्रमुख बीरेंद्र जायसवाल ने कहा कि विभाग की लापरवाही से ऐसा हो रहा है। इसकी जांच करने की मांग अधिकारियों से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.