Latehar News: डिग्री कॉलेज मनिका में शिक्षकों की कमी समेत मूलभूत सुविधाओं का अभाव, जेसीएम ने प्राचार्य को सौंपा मांगपत्र
लातेहार, जुलाई 16 -- Latehar News: मनिका, प्रतिनिधि। डिग्री कॉलेज मनिका में शिक्षकों की कमी और मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर झारखंड छात्र मोर्चा (जेसीएम) के नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय सचिव उत्तम कुमार ने प्राचार्य से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
शिक्षकों की कमी उन्होंने कहा कि सरकार उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कर रही है, लेकिन मनिका का एकमात्र सरकारी डिग्री कॉलेज अब भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है। उत्तम कुमार ने बताया कि लगभग एक हजार विद्यार्थियों वाले कॉलेज में मात्र सात शिक्षक कार्यरत हैं। हिंदी, इतिहास और अर्थशास्त्र जैसे विषयों में लंबे समय से शिक्षक नहीं हैं, जबकि विज्ञान संकाय में भी पर्याप्त शिक्षकों का अभाव है।
पुस्तकालय और प्रयोगशाला की स्थिति उन्होंने आरोप लगाया कि समाजशास्त्र के शिक्षक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.