लातेहार, अक्टूबर 29 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड स्थित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में गुरुवार को डायन के नाम पर महिला उत्पीड़न-एक सामाजिक कलंक विषय पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें छात्राओं को डायन प्रथा के खिलाफ जागरूक करते हुए सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन ने कहा कि डायन प्रथा मानवता पर कलंक है। समाज में डायन जैसी कोई चीज नहीं होती। किसी के बीमार पड़ने या अनहोनी होने के पीछे वैज्ञानिक कारण होते हैं, न कि किसी महिला का जादू-टोना। उन्होंने कहा कि यह कुप्रथा अंधविश्वास और मानसिक विकृति की उपज है। इसे समाज से समाप्त करने के लिए सभी को आगे आना होगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने डायन प्रथा के खिलाफ कड़ा ...