लातेहार, अक्टूबर 26 -- जलप्रपात की सुरक्षा व्यवस्था की मांग Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। हेरहंज थाना क्षेत्र स्थित डाटम पातम जलप्रपात परिसर में आने जाने का रास्ता सुरक्षित और सुगम बनाने की मांग ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जलप्रपात का निरीक्षण कर सुरक्षा के उचित प्रबंध करने की अपील की है,ताकि यहां आने वाले पर्यटकों और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में जलप्रपात के अंदर जाने और वहां से वापस ऊपर आने का रास्ता काफी संर्कीण और खराब है। थोड़ी सी लापरवाही भी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। ग्रामीणों ने जलप्रपात के ऊपरी हिस्से में भी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने की मांग की है। उनका कहना है कि खतरनाक स्थानों पर मजबूत घेराबंदी की जाए,ताकि लोग...