लातेहार, अगस्त 5 -- Latehar News: बारियातू। थाना क्षेत्र की गोनिया पंचायत स्थित डगबंधी खेल मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ बुधवार को थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा बॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ कराया।इस दौरान थाना प्रभारी ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। स्पोर्ट्स एसोसिएशन क्लब डगबंधी के अध्यक्ष राजेंद्र गंझु ने बताया कि उद्घाटन मैच चट्टान क्लब गुरुसाल्वे और एनएसबीए ब्रदर्स फेस, सिमरिया के बीच खेला गया। एक घंटे तक चले रोमांचक मुकाबले में चट्टान क्लब गुरुसाल्वे ने 1-0 से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट की विजयी शुरुआत की। यह भी पढ़ें- Champawat News: चांदमारी ने...