लातेहार, जुलाई 3 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। चंदवा मैकलुस्कीगंजकुसुम मार्ग पर कुसुमटोली में गुरुवार की देर शाम तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में भून्नू गंझू गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुँचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर के पिछले हिस्से से टक्कर लगने के कारण स्कूटी सवार सड़क पर गिर पड़े। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु रिम्स रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार उनका दाहिना हाथ में गंभीर चोट आई है। साथ ही शरीर के कई हिस्सों में भी गंभीर चोट है। घटना की सूचना मिलते ही चंदवा पुलिस ने ट्रैक्टर को जप्त करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...