लातेहार, नवम्बर 3 -- Latehar News: बालूमाथ,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बारियातू चतरा मुख्य मार्ग पर बिरबीर गांव के समीप ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल की पहचान बारियातू के ढाकाडीरी गांव निवासी चितरंजन यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक दयानंद कुमार ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...