लातेहार, जुलाई 8 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के डूरुवा ग्राम में बुधवार को ट्रेड लाइसेंस जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने मुर्गी व्यवसायी मो़ रफीक अंसारी की दुकान का निरीक्षण किया। जांच में आवश्यक ट्रेड लाइसेंस नहीं मिलने पर दुकान को तत्काल सील कर दिया गया। साथ ही संबंधित व्यवसायी को सभी आवश्यक दस्तावेज और लाइसेंस शीघ्र बनवाने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में ट्रेड लाइसेंस एवं मांस-मछली विक्रेताओं की जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। जिन दुकानदारों के पास ट्रेड लाइसेंस और अन्य अनिवार्य दस्तावेज उपलब्ध नहीं होंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी व्यवसायियों से समय रहते आवश्यक कागजात पूर्ण कर...