Latehar News: ट्रामा सेंटर बना चोरों का निशाना, फिर टूटा ताला
लातेहार, सितम्बर 30 -- Latehar News: चंदवा प्रतिनिधि। चंदवा-चांपी-लोहरदगा मार्ग स्थित डेढ़ टंगवा घाटी के ट्रामा सेंटर में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने ट्रामा सेंटर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया। इसके बाद अंदर रखे गोदरेज का लॉक तोड़कर सामान चोरी किए जाने की बात सामने आई है। बताया जाता है कि ट्रामा सेंटर में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी दरवाजे, खिड़की, पंखे समेत कई जरूरी सामानों की चोरी हो चुकी है। लगातार हो रही घटनाओं से ट्रामा सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क हादसों में घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाए गए ट्रामा सेंटर में संसाधनों की सुरक्षा बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- Palamu News: जीएनएम हॉस्टल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.