Latehar News: ट्रांसफार्मर के समीप ऑटो खड़े रहने से बढ़ा खतरा
लातेहार, जुलाई 2 -- Latehar News: लातेहार,प्रतिनिधि। शहर के दुर्गा मंदिर के पास गायत्री मोहल्ले जाने वाले रास्ते के समीप ट्रांसफार्मर के पास ही माल वाहक ऑटो खड़ी रहती हैं। स्थानीय लोगों का कहना हैं कि यहां ऑटो लगाये जाने से मोहल्लेवासियों द्वारा फेंका गया कचरा बिखर जाता हैं,जो बाद में बदबू देता हैं। मोहल्ले के निखिल कुमार ,बद्री प्रसाद आदि ने कहा कि उक्त जगह पर ऑटो खड़ा करने से जाम की स्थिति भी बनी रहती हैं। वहीं बारिश के दिनों में ट्रांसफार्मर के चिंगारी निकलने से ऑटो में आग लगने का खतरा भी बढ़ जाता हैं। लोगों ने बताया कि नगर पंचायत के द्वारा ऑटो खड़ा करने के लिए स्टैंड बनाया गया हैं। इसके बावजूद ऑटो चालाकों के द्वारा सड़क किनारे मनमानी तरीके से ऑटो खड़ा कर दिया जाता हैं। पिछले दिनों से ट्रांसफार्मर से शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गया था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.