लातेहार, अक्टूबर 8 -- Latehar News: लातेहार। लोहरदगा-गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम से मुलाकात कर बॉक्साइट परिवहन में लगे ट्रकों की समय-सीमा और चंदवा में वाहनों को रोके जाने की समस्या से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने चंदवा थाना प्रभारी पर ट्रक चालकों को अनावश्यक परेशान करने व दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए आवेदन सौंपा। सांसद के नेतृत्व में प्रतिनिधियों ने एसपी कुमार गौरव से भी मुलाकात की। सांसद ने व्यावहारिक समाधान निकालने का आग्रह किया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्थल की जांच कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया। एसोसिएशन अध्यक्ष कवलजीत सिंह ने पहल के लिए सांसद का आभार जताया। संघ ने जीपीएस के आधार पर समय-सीमा की जांच कराने की मांग की।

फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल आज लातेहार...