लातेहार, अक्टूबर 27 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन, पूर्व मध्य रेलवे की जोनल कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को टोरी लॉबी के समक्ष लोको पायलटों और सहायक लोको पायलटों ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चले इस प्रदर्शन के माध्यम से रनिंग कर्मचारियों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को उठाते हुए रेल प्रशासन से उनके शीघ्र समाधान की मांग की गई। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एसोसिएशन की जोनल कमेटी के सदस्य अभिनव हर्षवर्धन ने कहा कि रनिंग कर्मचारी सुरक्षित रेल परिचालन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनकी सतर्कता, कार्यकुशलता और जिम्मेदारी पर रेल परिचालन की सुरक्षा निर्भर करती है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: रेलकर्मियों की सुरक्षा और समस्याओं को लेकर कोडरमा में दो घंटे का विरोध प्रदर्शन इसके बावजू...