लातेहार, अक्टूबर 6 -- Latehar News: चंदवा प्रतिनिधि। बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड के टोरी-महुआमिलान के बीच भंडारगढ़ा के समीप मंगलवार को रेलवे लाइन किनारे एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। युवक को घायल हालत में देखकर आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चंदवा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा भेजा गया। सीएचसी में चिकित्सकों ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया। उसकी हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया। युवक के किसी ट्रेन से गिरकर घायल होने की आशंका जताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...