लातेहार, अक्टूबर 27 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। टोरी रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार 28 अक्टूबर को आजसू पार्टी रेल रोको आंदोलन करेगी। आजसू के जिला प्रवक्ता संजीव कुमार और प्रखंड अध्यक्ष विवेक उर्फ़ राजा दूबे ने कहा कि टोरी रेलवे क्रॉसिंग पर बार-बार जाम लगने से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रेलवे फाटक लंबे समय तक बंद रहने के कारण आवागमन बाधित होता है। इससे विद्यार्थियों, मरीजों, नौकरीपेशा लोगों और व्यवसायियों को परेशानी होती है। लंबे समय से टोरी आरओबी निर्माण की मांग उठाई जा रही है, लेकिन अब तक लोगों को इससे राहत नहीं मिली है। आरओबी का निर्माण क्षेत्र की महत्वपूर्ण जरूरत है। इसके बनने से जाम की समस्या से राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। उन्होंने आम जनता से एकजुट होकर आंदोलन में शामिल होने ...