लातेहार, नवम्बर 1 -- टोरी आरओबी और नए आरयूबी की मांग Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। टोरी-चंदवा फ्लाईओवर ब्रिज (आरओबी) और नए रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) के निर्माण की मांग को लेकर रविवार को माकपा और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कामता चौक पर शाम छह बजे से रात नौ बजे तक प्रदर्शन किया गया। आंदोलनकारियों ने निर्माण कार्य शुरू कराने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व माकपा राज्य कमेटी के सदस्य अयूब खान ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने फ्लाईओवर का निर्माण करो, टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी करो, नया अंडरब्रिज बनाओ और दोनों मंत्रियों इस्तीफा दो के नारे लगाए। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अयू...