लातेहार, जुलाई 2 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के उपप्रमुख बिरेन्द्र जायसवाल ने टेंडर की सड़क ,नाली आदि योजना निर्माण की प्राक्कलित राशि को सार्वजनिक करने की मांग सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से की है। कहा कि इसे गुप्त रखने से ग्रामीणों को टेंडर की योजनाओं की जरूरी जानकारी नही हो पा रही है। उन्होने कहा कि ऐसा पहले नही होता था। इधर कुछ सालों से टेंडर की योजनाओं में सब कुछ ग्रामीणों से छिपाया जा रहा है। उपप्रमुख बिरेन्द्र जायसवाल ने कहा कि चमरडीहा - लंका रोड , छेन्चा और बरवाडीह के अहिरपुरवा में पीसीसी सड़क ,जिला परिषद आदि की योजनाओं की प्राक्कलित राशि को सार्वजनिक नही करने से कई सवाल उठ रहे हैं। क

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...