लातेहार, नवम्बर 6 -- Latehar News: बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह के छेचा पंचायत के नदी घाट से बिना विभागीय अनुमति के टेंडर की योजनाओं में बालू आपूर्ति पर मुखिया ने रोक लगा दी है। मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना सिंह ने बताया कि बिना विभागीय अनुमति लिए टेंडर की योजना में बालू आपूर्ति की जा रही थी। मामले की जानकारी होने के बाद कार्य स्थल पर वह गए । उस समय भारी मात्रा में घाट से आपूर्ति की गई बालू देखा गया। उन्होंने बताया कि कार्य के ठिकेदार के कर्मचारी को घाट से बिना आवश्यक विभागीय कागजात के बालू नहीं लेने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि यदि बावजूद बिना विभागीय अनुमति के बालू लिया गया तो संबंधित अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...