Latehar News: झारखंड स्कूल टैलेंट सर्च में तियाशा और ऋषिका ने मारी बाजी
लातेहार, अक्टूबर 16 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि।जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय लातेहार के सभागार में शुक्रवार को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में झारखंड स्कूल टैलेंट सर्च 2026 के तहत झारखंड स्कूल आइडियल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सीनियर और जूनियर वर्ग में एकल गायन व नृत्य प्रतियोगिताएं हुईं। एकल गायन के सीनियर वर्ग में एसओई लातेहार की तियाशा कुमारी प्रथम, केंद्रीय विद्यालय की प्राची द्वितीय और राधा रानी तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग में केंद्रीय विद्यालय की ऋषिका रंजन ने प्रथम, आदित्य राज टैगोर ने द्वितीय और सरईडीह विद्यालय की सुमित्रा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य के जूनियर वर्ग में ऋषिका रंजन प्रथम, नाव्या राजपूत द्वितीय और जोया परवीन तृतीय रहीं। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: स्कूल आइडल में लोहरदगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.