लातेहार, सितम्बर 1 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देने और छोटे व्यवसायों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से लातेहार जिले में झारखंड इनक्यूबेटर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस पहल के माध्यम से ग्रामीण उद्यमियों एवं संभावित उद्यमियों को व्यवसाय शुरू करने से लेकर उसके विस्तार तक आवश्यक प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

ग्रामीण उद्यमिता का महत्व डीडीसी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय संसाधनों के आधार पर उद्यमिता को बढ़ावा देना जरूरी है। इससे रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। कार्यक्रम में राज्य से पहुंचे एनएफएल पीएम तुमूल तरण ने इनक्यूबेटर कार्यक्रम क...