लातेहार, जुलाई 6 -- Latehar News: बालूमाथ,प्रतिनिधि। बारियातू थाना क्षेत्र की फूलसू पंचायत के मतकोमा गांव में सांप के डंसने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मतकोमा गांव निवासी 40 वर्षीय पंकज गंझू के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों द्वारा तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़ फूंक का सहारा लेने से इलाज में हुई देरी युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। यह भी पढ़ें- सर्पदंश से किशोर की मौत, बिलखे परिजनघटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार पंकज गंझू खेत में काम करने के बाद घर लौटे थे। इसी दौरान बारिश शुरू होने पर वे अपने घर की दीवार के पास खड़े हो गए। तभी वहां छिपे एक जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वे अचेत हो गए। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़ फूंक कराने मे...