लातेहार, जुलाई 25 -- Latehar News: लातेहार,प्रतिनिधि । शहर के मेन रोड स्थित कृष्ण मंदिर के समीप एक ज्वेलरी रिपेयरिंग दुकान में चोरों ने छत काटकर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी की चोरी कर ली। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: हाईवे किनारे सर्राफा दुकान का शटर तोड़ 21 लाख के जेवर-नकदी चोरीदुकानदार की शिकायत मामले को लेकर दुकानदार रघुनंदन प्रसाद ने लातेहार थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। रघुनंदन प्रसाद ने बताया कि रोज की तरह 24 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे।चोरी का खुलासा शनिवार सुबह करीब 6 बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि एस्बेस्टस व खपड़ा से बनी छत का एक हिस्सा हटा हुआ हैं। दुकान का काउंटर और ड्रॉअर खुला हुआ था तथा सामान बिखरा पड़ा था। सामान की जांच करने पर पांच जोड़ी चांदी की पायल, तीन चांदी की स...