लातेहार, अक्टूबर 12 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। एसआईआर के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर यादव के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेसियों ने कार्यालय के सामने टायर जलाकर विरोध जताया। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई । प्रदर्शनकारियों ने वोट चोर गद्दी छोड़, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो, नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद समेत कई नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर मतदाताओं के अधिकारों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने निर्वाचन आयोग के चयन की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए । प्रदेश प्रवक्ता पंकज तिवारी ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया...