लातेहार, सितम्बर 1 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। लातेहार शहर में मंगलवार को यातायात व्यवस्था की पोल खुल गई। शहर के सबसे व्यस्त जुबली चौक पर एक घंटे से अधिक समय तक भीषण जाम लगा रहा। जाम का आलम यह था कि सड़क पार करने के लिए पैदल लोगों को भी काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। छोटी-बड़ी गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। एंबुलेंस और स्कूली बसें तक जाम में फंसी रहीं। इस दौरान वाहन चालकों के बीच आगे निकलने की होड़ में कई बार तू-तू, मैं-मैं की स्थिति भी बनी। मंगलवार को साप्ताहिक हाट-बाजार होने के कारण शहर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार हाट के दिन शहर में करीब पांच हजार अतिरिक्त लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में पहले से बदहाल यातायात व्यवस्था और दबाव में आ जाती है। बावजूद इसके जाम से निपटन...