लातेहार, अक्टूबर 13 -- Latehar News: लातेहार,संवाददाता। डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वनाधिकार से संबंधित लंबित दावों, प्राप्त आवेदनों एवं उनके निष्पादन की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वनाधिकार से संबंधित व्यक्तिगत एवं सामुदायिक दावों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभुकों को सरकार द्वारा प्रदत्त अधिकारों का लाभ समय पर मिलना चाहिए। मौके पर एसपी कुमार गौरव , डीएफओ प्रवेश अग्रवाल, उप निदेशक पीटीआर दक्षिणी कुमार आशीष, डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक सरोजिनी तिर्की, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, एसडीएम दिनेश कुमा...