लातेहार, अगस्त 22 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीसी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री अस्पताल संचालन एवं रख-रखाव योजना के तहत स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कराए गए कार्यों और खरीदी गई सामग्रियों में पीडब्ल्यूडी कोड तथा झारखंड प्रोक्योरमेंट मैनुअल के अनुपालन की समीक्षा की गई। बारियातू, चंदवा, हेरहंज, लातेहार एवं सरयू प्रखंड से जांच प्रतिवेदन अप्राप्त पाए जाने पर डीसी ने संबंधित वरीय पदाधिकारियों को प्रतिवेदन प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।

शिक्षा विभाग की समीक्षा शिक्षा विभा...