लातेहार, अक्टूबर 8 -- Latehar News: मांदर की थाप पर झूमे ग्रामीण बालूमाथ,प्रतिनिधि। प्रखंड के झाबर पंचायत सचिवालय के समीप बुधवार को जितिया पर्व के अवसर पर दो दिवसीय जतरा मेले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मांदर की थाप पर पारंपरिक गीत संगीत और नृत्य की प्रस्तुति ने पूरे क्षेत्र को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम में लातेहार जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी,मुखिया पति वासुदेव उरांव,मुखिया शीलो देवी, विक्रांत सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि जितिया पर्व क्षेत्र की पारंपरिक सभ्यता और संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पूर्वजों से चली आ रही परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है,जिसे ग्रामीण आज भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हैं। मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। पारंपरिक वेशभूषा, लो...