लातेहार, अगस्त 20 -- Latehar News: महुआडांड़ प्रतिनिधि। बारिश को देखते हुए ग्राम जामडीह स्कूल परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया। जिसमें 125 मरीज का मलेरिया,वायरल फीवर आदि जांच किया गया तथा मौसमी बीमारी का दवा वितरण किया गया। जानकारी के अनुसार यह गांव अक्सी पंचायत अंतर्गत आता है,जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ से लगभग 75 किलोमीटर की दूरी पर है। जामडीह गांव में जाने के लिए छत्तीसगढ़ होते हुए जाना पड़ता है। एमटीएस अरुण भूषण गिरधा एमपीडब्ल्यू यशवंत राम, जॉन मनीष मिंज ने बताया कि आज भी वहां जाने के लिए उत्तम सड़क की व्यवस्था नहीं है। पथरीला रास्ता होते जामडीह गांव में जाया जाता है,उनकों भी इस गांव में जाने में काफी परेशानी हुई। इस स्वास्थ्य शिविर में एएनएम दीपिका नगेसिया, चालक रामविलास नगेसिया, सहिया सुशीला नगेसिया ए...