लातेहार, अगस्त 22 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के ओरसा पंचायत के ग्रामीणों ने जामडीह में प्रस्तावित उप स्वास्थ्य केंद्र को दूसरी जगह बनाए जाने के विरोध में आंदोलन का निर्णय लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जामडीह में बनने वाला उप स्वास्थ्य केंद्र अब चैनपुर पंचायत के ग्राम सेमरबुढनी में बनाया जा रहा है, जिसका वे पुरजोर विरोध करेंगे। इस संबंध में ओरसा पंचायत के मुखिया अमृता देवी और ग्रामीणों ने एसडीएम सुलेमान मुंडारी को आवेदन देकर 27 अगस्त को एक दिवसीय धरना एवं जुलूस निकालने की अनुमति ली है। ग्रामीणों का कहना है कि जामडीह क्षेत्र के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण जामडीह में ही किया जाना चाहिए। उनका तर्क है कि स्वास्थ्य सुविधा के लिए प्रस्तावित स्थल को बदलने से आसपास के ग्रामीणों को परेश...