लातेहार, अक्टूबर 1 -- Latehar News: चंदवा प्रतिनिधि। आदिवासी लोहरा समाज प्रखंड समिति चंदवा के बैनर तले गुरुवार को अहम बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता उषा उद लोहरा ने की, जबकि संचालन प्रखंड अध्यक्ष सुरेश नाथ लोहरा ने किया। बैठक में एसआईआर कार्य में लगे अंचलाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा लोहरा समाज के लोगों के जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक कार्यों में हो रही देरी पर चर्चा की गई। समाज के लोगों ने कहा कि प्रमाण पत्र समय पर नहीं बनने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं, सरकारी योजनाओं, नौकरियों और अन्य लाभों से भी समाज के लोग वंचित हो रहे हैं। इसको लेकर समाज के लोगों ने एकजुट होकर आवश्यक पहल करने का निर्णय लिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: दांगी जाति प्रमाणपत्र बनाने में अब परेशानी नहीं बैठक में पूर्वजों की पूजा-पद्धति, परंपरा ...