लातेहार, अगस्त 13 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, लातेहार के आमंत्रण पर राजकीयकृत उत्क्रमित 2 उच्च विद्यालय, जलता के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति जागरुकता रैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली से पूर्व विद्यार्थियों को 32वीं वाहिनी के कैंप का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्हें विभिन्न हथियारों और सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी दिखाई गई। एसएसबी के जवानों ने विद्यार्थियों को हथियारों एवं सुरक्षा उपकरणों के उपयोग व सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी आवश्यक जानकारी भी दी। इससे विद्यार्थियों में सुरक्षा बलों की कार्यप्रणाली को करीब से समझने का अवसर मिला। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति जागरुकता रैली निकाली। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अनुशासन का संदेश दिया। यह भी प...