लातेहार, सितम्बर 30 -- Latehar News: लातेहार,प्रतिनिधि। सरस्वती विद्या मंदिर धर्मपुर पथ में वंदना सभा के बाद जल संरक्षण विषय पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि वाटर बैंक फाउंडेशन के प्रेसिडेंट साकेत कुमार एवं अधिवक्ता सौरव जायसवाल उपस्थित रहे। श्री कुमार ने विद्यार्थियों को जल के महत्व तथा संरक्षण के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल जीवन का आधार है और इसके संरक्षण की जिम्मेदारी प्रत्येक व्यक्ति की है। वर्षा जल संचयन, पानी की अनावश्यक बर्बादी रोकना तथा दैनिक जीवन में जल का विवेकपूर्ण उपयोग जल संरक्षण के महत्वपूर्ण उपाय हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं जल बचाने और परिवार व समाज के लोगों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया। मौके पर आचार्य रितेश रंजन गुप्ता सहित अन्य आचार्य-दीदी एवं भैया-बहन उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्द...