लातेहार, सितम्बर 19 -- Latehar News: छिपादोहर, प्रतिनिधि। छिपादोहर क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत संचालित जलापूर्ति योजनाओं की शनिवार को जांच की गई। छिपादोहर के सांसद प्रतिनिधि भीमानंद गिरि के साथ पीएचईडी विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र में विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान कुल 45 जलापूर्ति योजनाओं की जांच की गई, जिसमें 11 योजनाएं बंद मिलीं। योजनाओं के बंद रहने से ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा मिलने में परेशानी हो रही है। जांच के दौरान बंद पड़ी योजनाओं की स्थिति और समस्याओं की जानकारी ली गई। साथ ही योजनाओं को जल्द दुरुस्त कर जलापूर्ति बहाल कराने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान पीएचईडी के जेई पीयूष कुमार रंजन मौजूद थे। उन्होंने योजनाओं की स्थिति का जायजा ल...