Latehar News: जरूरतमंद को मिली ट्राई साइकिल
लातेहार, अक्टूबर 23 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस दौरान महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत चम्पा पंचायत निवासी थोलकों कंवर ने डीसी के समक्ष ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने की मांग रखी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसी श्री कुमार ने तत्काल पहल करते हुए जरूरतमंद थोलकों कंवर को मौके पर ही ट्राई साइकिल प्रदान की। डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन जरूरतमंद एवं दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी प्रकार अन्य लोगों ने भी अपनी समस्याएं रखीं तथा लोगों से प्राप्त आवेदन के आलोक में डीसी ने समस्या निदान के लिए नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.