लातेहार, जुलाई 23 -- Latehar News: बालूमाथ,प्रतिनिधि । सेन्ट्रल कोलफिल्ड्स लिमिटेड की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सीएसआर योजना के तहत मगध संघमित्रा परियोजना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल प्रभावित बसिया पंचायत के जरी गांव में विशेष स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन स्नेह फाउंडेशन की ओर से किया गया, जिसमें ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में ग्रामीणों की रक्तचाप (बीपी), मधुमेह (डायबिटीज), हीमोग्लोबिन,स्तन कैंसर,टीबी सहित अन्य सामान्य एवं गंभीर बीमारियों की जांच की गई। जांच के बाद आवश्यक परामर्श के साथ मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान लगभग 50 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराकर विशेषज्ञों से उपचार संबंधी सलाह ली। चिकित्सकों ने ग्रामीणों को समय समय पर स्वास्थ्य जां...