लातेहार, अगस्त 3 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में सोमवार को राधा रमण भागवत प्रचार मंडल के नेतृत्व मे श्रद्धालुओं की बैठक हुई। अध्यक्षता स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार द्विवेदी ने की। बैठक में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सात दिवसीय श्री मद भागवत कथा एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एक सितंबर को भव्य कलशयात्रा के साथ होगा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सात सितंबर तक गीता पाठ श्रीमद भागवत कथा की जाएगी। आठ सितंबर को कथा का समापन होगा और भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में वृंदावन के सुप्रसिद्ध कथा वाचक अनुराग कृष्ण शास्त्री महाराज को आमंत्रित करने पर भी सहमति बनी। आयोजन समिति ने कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, बैठने क...