Latehar News: जनसमस्याओं को लेकर एआईएआईएम की बैठक, प्रदूषण और सड़क सुरक्षा पर चर्चा
लातेहार, अक्टूबर 9 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। एआईएआईएम के बैनर तले शुक्रवार को लातेहार में बैठक आयोजित की गई। इसमें कोयला परिवहन से होने वाले प्रदूषण, ओवरलोडिंग, सड़क दुर्घटनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और गरीबों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।बैठक में विधानसभा प्रभारी श्रवण पासवान, प्रखंड अध्यक्ष डॉ. मुफ्ती मोहसिन आजम अमजदी सहित पार्टी के सदस्य और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। लोगों ने कोयला ढुलाई से उड़ने वाली धूल, भारी वाहनों से बच्चों की सुरक्षा और दुर्घटना पीड़ित परिवारों को मुआवजा मिलने में होने वाली परेशानियों पर चिंता जताई।बैठक में सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता, जमीन विवाद और वंचित वर्गों के अधिकारों पर भी चर्चा हुई। मौके पर कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.