लातेहार, जुलाई 11 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के भालूवाही गांव जाने वाली सड़क के किनारे जंगल में अवैध रूप से भंडारित करीब 100 टन कोयला जब्त किया। यह कार्रवाई बालूमाथ थाना पुलिस,सीसीएल मगध परियोजना एवं सीआईएसएफ की संयुक्त टीम ने की। जानकारी के अनुसार एसपी को सूचना मिली थी कि भालूवाही मार्ग के समीप जंगल में अवैध कोयला जमा कर रखा गया है, जिसे अवसर मिलते ही तस्करी के लिए बाहर भेजने की तैयारी थी।

छापेमारी की प्रक्रिया सूचना के सत्यापन के बाद तत्काल संयुक्त छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया, जहां जंगल में अलग अलग स्थानों पर भारी मात्रा में कोयला भंडारित पाया गया। संयुक्त टीम ने मौके से लगभग 95 से सौ टन अवैध कोयला जब्त कर उसे अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि जब्त किए ...