लातेहार, जुलाई 26 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। वन क्षेत्र के बसिया पंचायत अंतर्गत बसिया पाहन टोला एवं बहेरा गांव में जंगली हाथियों ने उत्पात मचाते हुए दो ग्रामीणों के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथियों ने घर में रखे अनाज को भी चट कर दिया,जिससे पीड़ित परिवारों को हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, बसिया पाहन टोला निवासी विनोद गंझु तथा बहेरा गांव निवासी राजधानी यादव के घरों में जंगली हाथी घुस गए।

हाथियों के द्वारा किया गया नुकसान हाथियों ने घरों को नुकसान पहुंचाने के साथ साथ खाद्यान्न भी नष्ट कर दिया। घटना के बाद दोनों परिवारों के समक्ष रोजमर्रा की जरूरतों का संकट उत्पन्न हो गया है। पीड़ित परिवारों ने वन विभाग से नुकसान का आकलन कर नियमानुसार शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही सांसद प्रति...