Latehar News: छिपादोहर मुख्य बाजार से सवारी वाहन चोरी, थाना में प्राथमिकी दर्ज
लातेहार, जुलाई 20 -- Latehar News: छिपादोहर प्रतिनिधि। छिपादोहर मुख्य बाजार से सवारी वाहन की चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की घटना के बाद वाहन मालिक चंद्रिका प्रसाद ने छिपादोहर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने मुख्य बाजार में खड़ी सवारी वाहन को निशाना बनाया और उसे लेकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मुख्य बाजार जैसे व्यस्त क्षेत्र से वाहन चोरी की घटना ने स्थानीय व्यापारियों और वाहन मालिकों में चिंता बढ़ा दी है। लोगों ने बाजार क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.