लातेहार, अगस्त 11 -- Latehar News: लातेहार, हिटी। जेपीएससी-जेएसएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों तथा शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष बंशी यादव ने किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा जिलाध्यक्ष बंशी यादव ने कहा कि राज्य सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज करना कहीं से भी न्यायोचित नहीं है। पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि छात्रों पर किया गया लाठीचार्ज सरकार की बर्बरता को दर्शाता है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव ने छात्रों पर लाठीचार्ज की का...