Latehar News: छत से गिरकर युवती हुई घायल, रेफर
लातेहार, सितम्बर 22 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड के चेताग पंचायत स्थित जोगियाडिह गांव में छत से गिरकर एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल की पहचान किरण कुमारी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अपने घर के छत में कुछ कार्य कर रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर वह छत से नीचे जमीन पर गिरकर घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों द्वारा घायल युवती को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक संदीप कुमार एवं अशोक कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से प्राथमिक उपचार कर स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उसे रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Latehar News: मधुमक्खियों के हमले में दो किसान घायल, रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.