लातेहार, अगस्त 29 -- Latehar News: मनिका, प्रतिनिधि। प्रखंड के डोंकी गांव स्थित प्रसिद्ध छतर बाबा मंदिर परिसर में सावन पूर्णिमा के अवसर पर मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। लोगों ने छतर बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- आम्रेश्वर धाम श्रावणी मेला 2026 का भव्य समापन, उमड़ा आस्था का सैलाबसांस्कृतिक कार्यक्रम वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रोताओं एवं दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। शाम तक लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेते हुए झूमते नजर आए। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें और मनोरंजन के साधन लगाए गए थे। बच्चों से लेकर महिलाओं और युवा...