लातेहार, नवम्बर 11 -- Latehar News: चंदवा प्रतिनिधि। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर चंदवा में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। पर्व के अवसर पर छठ व्रतियों की सेवा और सुविधा के लिए स्थानीय प्रतिष्ठान अन्नपूर्णा बीज भंडार की ओर से लगातार सातवें वर्ष विशेष पहल की जा रही है। प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर अंकित कुमार एवं सह-प्रोपराइटर मोनी गुप्ता के नेतृत्व में इस वर्ष 101 व्रतियों के बीच निःशुल्क पूजन सामग्री वितरित की जाएगी। अंकित कुमार एवं मोनी गुप्ता ने बताया कि 12 नवंबर को व्रतियों के बीच पूजन सामग्री के पैकेट बांटे जाएंगे। इसमें सफेद एवं लाल गेहूं सहित अन्य आवश्यक सामग्री शामिल होगी। वहीं, 14 नवंबर को सुबह नौ बजे से बुध बाजार स्थित प्रतिष्ठान परिसर, भुषाढ़ छठ घाट और नगर छठ घाट पर निःशुल्क ईंख (केतारी) का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा खीर-भोजन प...