लातेहार, नवम्बर 3 -- Latehar News: बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह आदर्शनगर मुख्य नदी छठ घाट के संपर्क बाजार सड़क पर नाली का गंदा पानी काफी दिन से बह रहा है। इस गंदा पानी से व्रतियों को छठ महापर्व करने घाट जाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी। ग्रामीण संजू श्रीवास्तव, उज्जवल चंद्रा, एनके चौहान, राहुल आदि कई लोगो ने बताया कि आदर्शनगर और पंचमुखी मंदिर गेट के पास सड़क नाली का गंदा पानी बह रहा है,लेकिन बह रहे इस दूषित पानी पर अधिकारियों की नजर नहीं जा रही है। दूषित पानी से दुर्गंध भी आ रही है। लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। बरवाडीह के ग्रामीणों ने सड़क पर बहते नाली का गंदा पानी को रोकवाने की शीघ्र व्यवस्था करने की मांग प्रखंड प्रशासन से की है। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: छठ महापर्व पर प्रशासन की बेरुखी, शिकायतों के बावजूद बदहाल है मुर्की पथ यह भी...