लातेहार, नवम्बर 1 -- Latehar News: लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के लेधपा गांव में चोरी की लगातार हो रही घटनाओं से परेशान ग्रामीणों ने रविवार को चार युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवकों की पहचान लेधपा गांव निवासी बीगन लोहार और सुरेश सिंह तथा परसही गांव निवासी विकास उरांव और अनूप उरांव के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने चारों पर क्षेत्र में हुई कई चोरी की घटनाओं में संलिप्त होने का आरोप लगाया है। पुलिस चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।ग्रामीणों के अनुसार, गांव के वीरेंद्र प्रसाद के ट्रैक्टर की बैटरी चोरी होने के बाद ग्रामीणों ने इस मामले में बीगन लोहार से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने विकास उरांव और अनूप उरांव का नाम बताया। इसके बाद ग्रामीणों ने परसही गांव पहुंचकर दोनों युवकों को पकड़ा और लेधपा गांव ले आए। इसी दौरान...